त्योहारों का महीना- स्कूल में छुट्टियां ही छुट्टियां, कर्मचारियों के भी मजे
स्कूलों के साथ ही शासकीय कार्यालय बंद रहेंगे।
![त्योहारों का महीना- स्कूल में छुट्टियां ही छुट्टियां, कर्मचारियों के भी मजे](https://janjaagrukta.com/uploads/images/202310/image_750x_651aa112657da.jpg)
रायपुर, जनजागरुकता। अक्टूबर का महीना त्योहार का है। गांधी जयंती, पितृमोक्ष, रविवार, नवरात्र, दशहरा सहित कई त्योहार, जयंती, समारोह है। इस दौरान शासकीय छुट्टियां पहले से घोषत हैं। ऐसे में दस से उपर छुट्टियां (Holidays) शामिल हैं। स्कूलों के साथ ही शासकीय कार्यालय बंद रहेंगे।
वर्तमान में पितृपक्ष चल रहा है। उसके बाद नवरात्र शुरू होगा। नवरात्र के नौ दिनों के बाद दशहरा पर्व आएगा। इस वजह से त्योहार के इस महीने में बहुत सी छुट्टियां मिलने वाली है। शासकीय कैलेंडर के मुताबिक इस महीने 11 दिन कार्यालय बंद रहेंगे। वहीं स्कूलों में भी 10 दिनों से अधिक छुट्टियां मिलेगी।
दशहरा में 6 दिनों का प्रस्ताव
हालांकि दशहरा की छुट्टी को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने अभी स्थिति स्पष्ट नहीं की है। लिहाजा दशहरा में कितनें दिनों की छुट्टी होगी ये फाइनल नहीं है, लेकिन डीपीआई ने जो स्कूल की छुट्टी का प्रस्ताव भेजा है वो 6 दिनों का है। 23 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक स्कूलों में दशहरा की छुट्टियां रखी जा सकती है।
5 शनिवार और 4 रविवार की छुट्टी भी शामिल
इस महीने दफ्तरों की छुट्टियों की बात करें तो प्रदेश में 5 दिनों वीक दफ्तरों के लिए लागू है। उस लिहाज से शनिवार और रविवार को मिलाकर कुल 9 दिन छुट्टियां होंगी। इसमें से 5 शनिवार और 4 रविवार की छुट्टी है। वहीं 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और 24 अक्टूबर को दशहरा का सार्वजनिक अवकाश है। कुल मिलाकर 11 दिनों तक दफ्तरों में काम नहीं होगा।
ये है ऐच्छिक अवकाश
वहीं एच्छिक अवकाश की बात करें तो 13 अक्टूबर को प्राणनाथ जयंती, 14 अक्टूबर को सर्व पितृमोक्ष आमावस्या, 15 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती, 22 अक्टूबर को महाअष्टमी, 23 अक्टूबर को महानवमी और 28 अक्टूबर को महर्षि बाल्मिकी जयंती को ऐच्छिक अवकाश होगा।
सालभर में 64 दिनों की छुट्टी का प्रस्ताव
स्कूलों में छुट्टियों की बातें को डीपीआई की तरफ से दशहरा, दीपावली, शीतकालीन अवकाश व ग्रीष्माकालीन अवकाश के लिए 64 दिनों की छुट्टी का प्रस्ताव स्कूल शिक्षा विभाग को भेजा गया है। इस प्रस्ताव में 23 अक्टूबर यानि महानवमी से 28 अक्टूबर तक कुल 6 दिनों की छुट्टी का प्रस्ताव है। कुल मिलाकर रविवार की 4 छुट्टियां और दशहरा की 6 छुट्टियां मिलाकर कुल 10 दिनों तक स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी।