Delhi elections 2025: बुर्के में फर्जी मतदान का आरोप, BJP कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
BJP कार्यकर्ताओं ने इस कथित धांधली के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया और चुनाव आयोग से तत्काल कार्रवाई की मांग की। वहीं, पुलिस और प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है, ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो सके।
नई दिल्ली, जनजागरूकता डेस्क। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आज (5 फरवरी, बुधवार) सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। इसी बीच सीलमपुर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी अनिल गौड़ ने आरोप लगाया है कि मुस्लिम महिलाएं बुर्का पहनकर फर्जी वोट डाल रही हैं।
BJP कार्यकर्ताओं ने इस कथित धांधली के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया और चुनाव आयोग से तत्काल कार्रवाई की मांग की। वहीं, पुलिस और प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है, ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो सके।
दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
दिल्ली पुलिस ने मतदान के दौरान किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। राजधानी में सभी संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
चुनाव आयोग की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन प्रशासन ने निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने का आश्वासन दिया है।janjaagrukta.com