भाजपा की परिवर्तन यात्रा को छत्तीसगढ़ की जनता ने नकारा- मंत्री मोहन मरकाम
कांग्रेस के राज में प्रदेश में आमूलचूल परिवर्तन हुआ। प्रदेश की जनता परिवर्तन के पक्ष में नहीं है।

रायपुर, जनजागरुकता। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व आदिमजाति कल्याण विभाग मंत्री मोहन मरकाम ने भाजपा के परिवर्तन यात्रा को आड़ेहाथ लेते हुए इसे फ्लाप करार दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा को नकार दिया है। इसलिए केन्द्रीय नेताओं के दौरे के बाद भी उनकी सभाओं में भीड़ नहीं जुट रही है। इसलिए केन्द्रीय मंत्री अमित शाह दंतेवाड़ा नहीं आएं। जबकि भाजपा इन यात्राओं और सभाओं के लिए लाखों रूपये खर्च कर रही है। प्रदेश की जनता परिवर्तन के पक्ष में नहीं है। मंत्री मोहन मरकाम ने इस दौरान पौने पांच साल में कांग्रेस सरकार व्दारा किए गए कार्यों की उपलब्धियां गिनाई। कांग्रेस के सरकार में प्रदेश में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है जिसके कारण जनता खुश है।
जनता के हर उम्मीदों पर खरा उतरी
मंगलवार को शंकर नगर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित पत्रवार्ता में मंत्री मोहन मरकाम ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव सामने है इसलिए केन्द्रीय नेता लगातार दौरे कर रहे है। लेकिन प्रदेश की जनता को इन नेताओं ने क्या दिया। लोगों को इन नेताओं से काफी उम्मीदें है कि उनके क्षेत्र की समस्याओं का निदान हो। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस के शासन से खुश है। जनता के हर उम्मीदों पर खरा उतरी है। आज हमारी सरकार ने किसानों को धान का प्रतिक्विंटल 2640 रूपये कीमत दे रही हैं। हमारी सरकार आई तो हम किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरींदेंगे। आज प्रदेश में लोगों को पर्याप्त बिजली मिल रही है वो भी आधी कीमतों पर। उन्होंने कहा की प्रदेश शिक्षा का माहौल बहुत अच्छा है।