भारतमाला परियोजना में भूमि अधिग्रहण के मुआवजे में गड़बड़ी, नगर निगम आयुक्त सस्पेंड

राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी निर्भय कुमार साहू पर भारतमाला परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण में अधिक मुआवजा देने का आरोप लगा था।

भारतमाला परियोजना में भूमि अधिग्रहण के मुआवजे में गड़बड़ी, नगर निगम आयुक्त सस्पेंड
भारतमाला परियोजना में भूमि अधिग्रहण के मुआवजे में गड़बड़ी, नगर निगम आयुक्त सस्पेंड

जगदलपुर, जनजागरुकता। जगदलपुर नगर निगम के आयुक्त निर्भय कुमार साहू को छत्तीसगढ़ सरकार ने मंगलवार को निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार, राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी निर्भय कुमार साहू पर भारतमाला परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण में अधिक मुआवजा देने का आरोप लगा था।

आरोप है कि उन्होंने कुछ निजी भूमि स्वामियों को अवैध रूप से लाभ पहुंचाया, जिससे सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। मामले की जांच में अनियमितताओं और लापरवाही की पुष्टि हुई। अभनपुर से विशाखापट्टनम तक बन रहे आर्थिक गलियारे (इकोनॉमिक कॉरिडोर) के तहत कुछ लोगों को वास्तविक राशि से अधिक मुआवजा दिलाया गया था। इन आरोपों के मद्देनजर सरकार ने निलंबन का आदेश जारी किया है।janjaagrukta.com