कांग्रेस नेता सोमेन मंडल के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।

कांग्रेस नेता सोमेन मंडल के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

कांकेर, जनजागरुकता। कांकेर जिले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। शहर में असीम हत्याकांड में शामिल आरोपियों के अवैध कब्जों पर बुलडोजर की कार्रवाई हो रही है। सुबह सबसे पहले कांग्रेस नेता सोमेन मंडल के अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाया गया। इसके बाद रीपन सदियाल, सुमित मांझी के ठिकानों पर भी प्रशासन बुलडोजर लेकर पहुंचा और कार्रवाई की। यह घटना सुबह 8 बजे की है।

सोमेन मंडल भाजपा नेता असीम राय हत्याकांड में आरोपी है। इस मामले का खुलासा होने के बाद सोमेन मंडल के अवैध कब्जों को ढहाने की मांग को लेकर शिकायत की गई थी। शिकायत की जांच के बाद प्रशासन सुबह-सुबह बुलडोजल लेकर पहुंचा और अवैध कब्जे ढहाने की कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि सोमेन मंडल सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा पर मेडिकल दुकान चला रहा था। इसके साथ ही सुमित मांझी के घर भी प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की है। सुमित मांझी भी असीम राय हत्याकांड में आरोपी है।

janjaagrukta.com