निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन- कांकेर में प्रियंका गांधी का आज आगमन
सीएम भूपेश बघेल शामिल होंगे। 866 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे।

रायपुर, जनजागरुकता। कांकेर जिले के गोविन्दपुर खेल मैदान में 6 अक्टूबर को ‘‘नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन’’ का आयोजन किया जा रहा है। सीएम भूपेश बघेल बतौर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि प्रियंका गांधी कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री कुमारी शैलजा विशिष्ट अतिथि व अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव करेंगे।
इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांकेर जिले को 866.16 करोड़ रुपये के 518 विकास कार्यों की सौगात देंगे। इन विकास कार्यों में 550.13 करोड़ रुपये के 277 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और 316.03 करोड़ रुपये के 241 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं। साथ ही कार्यक्रम में जिले के 12 हजार 730 हितग्राहियों को लगभग 5.78 करोड़ रूपए की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सामग्री का वितरण किया जाएगा।
महासम्मेलन में भूमिपूजन-लोकार्पण किये जाने वाले कार्यों में अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 84.22 करोड़ रुपये की लागत से 120 कार्यों का भूमिपूजन और 261.61 करोड़ रुपये की लागत के 86 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा।
इसी प्रकार भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत कुल 427.46 करोड़ रुपए की लागत के 103 कार्यों का भूमिपूजन और 36.73 करोड़ रुपये की लागत के 91 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री कांकेर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 38.43 करोड़ की लागत के 54 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन 17.67 करोड़ की लागत के 64 निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे।