कल कांग्रेस करेगी घेराव-प्रदर्शन, दोपहर 12 बजे राजभवन मार्च
कांग्रेस ने कहा है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा सरकार की अडानी के पक्ष में कोनी कैपिटलिज्म नीति के कारण देश का नुकसान हो रहा है।

रायपुर, जनजागरुकता। केंद्र में भाजपा सरकार की नीति के विरोध में राजधानी में कल कांग्रेस का प्रदर्शन होगा। इसके तहत राजभवन का घेराव किया जाएगा। इस बात को लेकर कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला का बयान सामने आया है।
शुक्ला ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा सरकार की अडानी के पक्ष में कोनी कैपिटलिज्म नीति के कारण देश का नुकसान हो रहा है। गहरे आर्थिक संकट के समय भाजपा की मोदी सरकार देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को अडानी समूह को बेच रही है।
आरोप लगाया कि एसबीआई व एलआईसी जैसी सार्वजनिक संस्थाओं को अडानी समूह में निवेश करने को मजबूर कर रही है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के भारतीयों की करोड़ों की बचत जोखिम में है।
दोपहर 12 बजे करेंगे राजभवन मार्च
कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा जिसके खिलाफ देशभर में कांग्रेस पार्टी द्वारा चरणबध्द आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 13 मार्च 2023 को दोपहर 12 बजे अम्बेडकर चौक, रायपुर में प्रदेश कांग्रेस द्वारा राजभवन मार्च का आयोजन किया गया है।
janjaagrukta.com