भारतीय नेवी सेना सतर्क- भारत के जहाज पर ड्रोन द्वारा अटैक के बाद तीन युद्धपोत अरबसागर में तैनात किए गए

चालक दल के 21 भारतीय सदस्यों वाले व्यापारिक जहाज पर शनिवार को पोरबंदर से करीब 217 समुद्री मील की दूरी पर हमला किया था, जिसके बाद भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल ने जहाज को सहायता प्रदान की थी।

भारतीय नेवी सेना सतर्क- भारत के जहाज पर ड्रोन द्वारा अटैक के बाद तीन युद्धपोत अरबसागर में तैनात किए गए

नई दिल्ली, जनजागरुकता डेस्क।  एमवी केम प्लूटो जहाज पर ड्रोन हमले के पश्चात भारतीय नौसेना ने तीन युद्धपोत अरबसागर में तैनात किए गए। भारतीय नौसेना द्वारा दी गई जानकारी अनुसार युद्धपोत आइएनएस मोरमुगाओ, आइएनएस कोच्चि और आइएनएस कोलकाता सहित कई गाइडेड मिसाइल विध्वंसक तैनात किये गए है। एवं व्यापारिक जहाजो की सुरक्षा के मद्देनज़र  क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। भारतीय तटरक्षक बल के जहाज आइसीजीएस विक्रम की निगरानी में एमवी केम प्लूटो सोमवार को दोपहर तीन बजे मुंबई बंदरगाह पर पहुंचा। जिस पर हाल ही में अटैक किया गया था।

चालक दल के 21 भारतीय सदस्यों वाले व्यापारिक जहाज पर शनिवार को पोरबंदर से करीब 217 समुद्री मील की दूरी पर हमला किया था, जिसके बाद भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल ने जहाज को सहायता प्रदान की थी।

janjaagrukta.com