Instagram पर 19 साल की लड़की का आत्महत्या का लाइव VIDEO, जानिए क्या था कारण..

फांसी लगाने से पहले उसने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लाइव वीडियो बनाया। इस तरह पूरा घटनाक्रम वीडियो में कैद हो गया। इस घटना को लाइव पर कुल 21 लोगों ने देखा।

Instagram पर 19 साल की लड़की का आत्महत्या का लाइव VIDEO, जानिए क्या था कारण..
Instagram पर 19 साल की लड़की का आत्महत्या का लाइव VIDEO, जानिए क्या था कारण..

जांजगीर-चांपा, जनजागरुकता। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से चौंका देने वाली घटना सामने आयी है। जांजगीर-चांपा में 19 साल की लड़की ने खुदकुशी कर ली। फांसी लगाने से पहले उसने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लाइव वीडियो बनाया। इस तरह पूरा घटनाक्रम वीडियो में कैद हो गया। इस घटना को लाइव पर कुल 21 लोगों ने देखा।

दरअसल, पूरा मामलाजांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के मिस्दा गांव का है। जहां अंकुर नाथ नाम की लड़की ने 29 दिसंबर को घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। जिस वक्त लड़की ने फांसी लगाया, उस वक्त लाइव वीडियो को 21 लोग देख रहे थे। लोग उसे सुसाइड करने से रोकने के लिए कमेंट भी कर रहे थे। इस लाइव वीडियो को देखकर आसपास के रिश्तेदार और गांव के कुछ लोग तुरतं लड़की के घर पहुंचे, लेकिन बहुत देर हो चुकी थी। तब तक फांसी के फंदे में झूल चुकी थी। इसके बाद उसे तुरंत नवागढ़ सीएचसी अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से हर कोई सन्न रह गया। 

बता दें, युवती के माता पिता हैदराबाद में मजदूरी करते हैं। वह अपनी एक बहन के साथ घर में रहती थी। लोगों ने बताया कि लड़की मोबाइल में ज्यादा बिजी रहती थी। ऐसे में आशंका है कि प्रेम-प्रसंग के चलते उसने खुदकुशी की हो। लड़की रील्स भी बनाती थी तो शायद किसी गलत कमेंट को लेकर आहत थी, जिसके चलते उसने खुदकुशी हो।janjaagrukta.com