गर्व की बात- भारतीय मूल के अजय बंगा होंगे विश्व बैंक के अध्यक्ष, अमेरिका ने किया नामित
पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। वहीं यह भी शानदार संयोग ही है कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने मास्टरकार्ड के पूर्व सीईओ अजय बंगा को इस पद पर नियुक्ति दी है।

वाशिंगटन, जनजागरुकता डेस्क। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैसे तो पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है और यह भी शानदार संयोग ही है कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने मास्टरकार्ड के पूर्व सीईओ और भारतीय मूल के अजय बंगा को विश्व बैंक का अध्यक्ष नामित किया है। इस पद पर नामित होने वाले बंगा पहले भारतीय हैं।
संस्था का नेतृत्व डेविड मलपास के पास, जून में हटेंगे
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को जलवायु परिवर्तन सहित वैश्विक चुनौतियों पर उनके महत्वपूर्ण अनुभव को तरजीह देते हुए बंगा को अध्यक्ष बनाने की घोषणा की। हालांकि अभी तक 189 देशों में गरीबी कम करने का नेतृत्व करने वाली इस संस्था का नेतृत्व डेविड मलपास कर रहे हैं, जिन्होंने आगामी जून में अपनी भूमिका से हटने का ऐलान कर दिया है। हालांकि उनका कार्यकाल अप्रैल 2024 में समाप्त होना था।
लिस्ट में बंगा सहित 35 लोगों को मिली जगह
विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा को अमेरिका ने साल 2023 के महान प्रवासियों के लिस्ट में जगह दी है। इस लिस्ट में अमेरिका में बसे उन प्रवासियों को जगह दी जाती हैं, जो लोग विदेश से आकर अमेरिका में महान काम करते हैं। ये वो लोग होते हैं जो अमेरिका आकर न केवल उसे नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद करते हैं। बंगा सहित इस लिस्ट में कुल 35 लोगों को जगह मिली है। जो कि दुनिया के 33 देशों से आकर अमेरिका में बस गए। इस लिस्ट में ऑस्कर अवॉर्ड विजेता एक्टर हुए क्वॉन, एक्टर पेड्रो पॉस्कल,नोबेल पुरस्कार विजेता हॉफमैन एंड गुइडो इमबेन्स आदि को जगह मिली है। स्कॉटलैंड के कॉरनेज के सम्मान में यह पुरस्कार दिए जाते हैं। न्यूयार्क का कॉरनेज कॉरपोरेशन हर साल अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यह लिस्ट जारी करता है। अमेरिका 4 जुलाई को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है।
बंगा को मिला 30 से अधिक वर्षों का व्यावसायिक अनुभव का लाभ
बंगा वर्तमान में निजी इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक के वाइस चेयरमैन हैं। उनके पास 30 से अधिक वर्षों का व्यावसायिक अनुभव है। उन्होंने मास्टरकार्ड और अमेरिकन रेड क्रॉस, क्राफ्ट फूड्स और डॉव इंक के बोर्डों में विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। विश्व बैंक अध्यक्ष की भूमिका के लिए नामांकित भारतीय मूल के वह पहले व्यक्ति हैं। अजय इस महत्वपूर्ण ऐतिहासिक क्षण में विश्व बैंक का नेतृत्व करने के लिए विशिष्ट रूप से डिजर्व करते हैं। बाइडन ने कहा, बंगा को "जलवायु परिवर्तन सहित हमारे समय की सबसे जरूरी चुनौतियों से निपटने के लिए सार्वजनिक-निजी संसाधनों को जुटाने का महत्वपूर्ण अनुभव है।
बंगा को साल 2007 में अमेरिका की नागरिकता मिली
अजय बंगा का जन्म महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था। उनके पिता हरभजन सिंह बंगा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल रहे हैं। वह मूल रूप से पंजाब के जालंधर का रहने वाला है। बंगा को साल 2007 में अमेरिका की नागरिकता मिली थी।