छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव : भाजपा ने किए नाम तय! इनको मिल सकता है टिकट..
शनिवार को दिल्ली में हुई लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भाजपा की बैठक में अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अलग-अलग राज्यों के प्रभारी नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया।

रायपुर, जनजागरुकता। देश में लोकसभा के चुनाव को लेकर कभी भी चुनाव आयोग चुनावी कार्यक्रम जारी कर सकता है। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा चेहरा परिवर्तन का फार्मूला अपनाने पर विचार कर रही है। वही राजनैतिक दल भी प्रत्याशियों का ऐलान कर सकते है। हाल ही में सूत्रों से जानकारी मिली है कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने कुछ नामों पर मंथन किया है।
शनिवार को दिल्ली में हुई लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भाजपा की बैठक में अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अलग-अलग राज्यों के प्रभारी नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया। इस दौरान उन्होंने चुनावी अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रमों की समीक्षा की। पार्टी 29 फरवरी को पार्टी पहली सूची जारी कर सकती है। इसमें देशभर में 100 प्रत्याशियों के नाम सार्वजनिक कर सकती है।
इनमें छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से पांच सीटों पर नाम पहले घोषित किए जाएंगे। खासकर प्रदेश की हारी हुई सीटों पर भाजपा का फोकस है। पिछले 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा कोरबा और बस्तर की सीट हार गई थी। प्रदेश की 11 में से 9 लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत हुई थी 2 सीटें कांग्रेस के खाते में आई थीं।
बतादें कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में अपने चार लाेकसभा सदस्यों में अरुण साव, विजय बघेल, गोमती साय और रेणुका सिंह को विधानसभा का चुनाव लड़ाया थ। इनमें विजय बघेल को छोड़कर बाकी तीन लोकसभा सदस्यों ने चुनाव में जीत दर्ज की थी।
बीजेपी दुर्ग सीट से वर्तमान सांसद विजय बघेल को फिर से चुनाव लड़ा सकती है। विजय बघेल ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के समाने पाटन सीट से चुनाव लड़ा था।
बीजेपी के संभावित उम्मीदवार
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव लोकसभा सीट से बीजेपी संतोष पांडेय और पूर्व सासंद मधुसूदन यादव को टिकट दे सकती है। वही बिलासपुर सीट से कई नाम सामने आए है। जिनमें से शील साहू, भूपेंद्र सवन्नी, रजनीश सिंह का नाम शामिल है। वही रायपुर सीट से वर्तामान सांसद सुनील सोनी और पूर्णेंदु सक्सेना का नाम सामने आया है। कोरबा से रणविजय सिंह जूदेव, बिलासपुर से बीजेपी ओबीसी या ब्राह्मण वर्ग को टिकट दे सकती है। इसके अलावा कांकेर से मोहन मंडावी और देवलाल दुग्गा को टिकट दिया जा सकता है। वही बस्तर लोकसभा सीट से बीजेपी में भी लंबी लिस्ट है, जिनमें से पूर्व सांसद दिनेश कश्यप का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। इसके अलावा पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, लता उसेंडी, नीलकंठ टेकाम, बैदुराम कश्यप, लछुराम कश्यप, सुभाउराम कश्यप का नाम चर्चा में बना हुआ है।
रायगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी में दावेदारों की लिस्ट तो लंबी है, लेकिन बीजेपी की शांता साय का नाम सबसे आगे चर्चाओं में बना हुआ है। शांता साय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की भतीजी है। इसके अलावा बीजेपी की गोमती साय, रवि भगत, कौशल्या देवी, सुनीति राठिया सत्यानंद राठिया, सुषमा खलखो का नाम भी चर्चा में बना हुआ हैं। जांजगीर-चांपा लोकसभा पर बीजेपी को मशक्कत करनी पड़ सकती है। क्योंकि इस सीट पर बीजेपी-कांग्रेस के अलावा बसपा का प्रभाव है। बीजेपी जल्द ही उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर सकती है।