छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव 2025 सुबह 11 बजे तक 27.78 प्रतिशत वोटिंग, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी जमकर मतदान

सुबह 11 बजे तक 27.78 प्रतिशत मतदान हो गया है। साथ ही नक्सल प्रभावित बस्तर में पंचायत चुनाव के लिए मतदान का समय सुबह 6.45 बजे से दोपहर 2 बजे तक रखा गया है।

छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव 2025 सुबह 11 बजे तक 27.78 प्रतिशत वोटिंग, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी जमकर मतदान
छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव 2025 सुबह 11 बजे तक 27.78 प्रतिशत वोटिंग, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी जमकर मतदान

छत्तीसगढ़,जनजागरुकता डेस्क। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का दूसरे चरण की वोटिंग की शुरुवात हो गयी है। दूसरे चरण के तहत प्रदेश के 43 विकासखंडों में वोटिंग है। मतदान के लिए कुल 9738 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पंचायत चुनाव में बैलेट पेपर के जरिए गांव के मतदाता पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य का चुनाव कर रहे है। 

बता दे,43 विकासखंडों की पंचायतों के लिए 46 लाख 83 हजार 736 मतदाता मतदाधिकारी का उपयोग करेंगे। इसमें 23,17,492 पुरुष, 23,66,157 महिलाएं और 87 अन्य शामिल हैं। सुबह 11 बजे तक 27.78 प्रतिशत मतदान हो गया है। साथ ही नक्सल प्रभावित बस्तर में पंचायत चुनाव के लिए मतदान का समय सुबह 6.45 बजे से दोपहर 2 बजे तक रखा गया है।  दूसरे इलाकों में मतदान का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक रखा गया है। बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मतदान केंद्रों में अतिरिक्त सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। इसके बाद तीसरे और अंतिम चरण का मतदान 23 फरवरी को होगा। दूसरे चरण में मतदान के लिए 9,738 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दूसरे चरण में भोपालपटनम और उसूर जनपद में चार जिला पंचायत सदस्य, 20 जनपद सदस्य के लिए चुनाव हो रहे हैं। ग्रामीण अपने पसंद के उम्मीदवार को चुनने के लिए कई किमी दूर से ट्रैक्टर या अपने दोपहिया वाहन से मतदान केंद्रों तक पहुंच रहे हैं।janjaagrukta.com