दीक्षांत समारोह में महामहिम राष्ट्रपति मुर्मू का अभिनंदन

गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं। उन्होंने उत्तीर्ण 2 हजार 9 सौ 46 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी।

दीक्षांत समारोह में महामहिम राष्ट्रपति मुर्मू का अभिनंदन

बिलासपुर, जनजागरुकता। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर में दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू पहुंची तो पूरा माहौल उत्साह से भर गया। कार्यक्रम स्थल पर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का भव्य स्वागत किया गया। उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर में आयोजित दीक्षांत समारोह में सत्र 2021-22 की विभिन्न परीक्षाओं स्नातक, स्नातकोत्तर, पत्रोपाधि आदि में उत्तीर्ण 2 हजार 9 सौ 46 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी।

समारोह में प्रमुख रूप से राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विश्वविद्यालय के कुलपति आलोक कुमार चक्रवाल, केंद्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री रेणुका सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, नगर निगम बिलासपुर के महापौर रामशरण यादव, बिलासपुर सांसद अरुण साव, दुर्ग सांसद विजय बघेल, बिलासपुर विधायक शैलेश पाण्डेय, तखतपुर विधायक रश्मि आशीष सिंह, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष नन्द कुमार साय, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष  अरूण सिंह चौहान, बिलासपुर संभागायुक्त केडी कुंजाम, आईजी आनंद छाबड़ा, कलेक्टर संजीव कुमार झा, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह उपस्थित हैं।

janjaagrukta.com