सर्चिंग के दौरान आईईडी ब्लास्ट, घायल डीआरजी जवान रायपुर शिफ्ट
शुक्रवार को डीआरजी जवानों की बीजापुर की टीम जांगला व नैमेड थाना क्षेत्र के की तरफ नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी, इसी दौरान आईईडी ब्लॉस्ट हो गया था।

बीजापुर, जनजागरुकता। आईईडी ब्लास्ट के चपेट में आने से घायल डीआरजी जवान की हालत में सुधार नहीं आने पर बीजापुर अस्पताल से जगदलपुर रेफर किया गया, लेकिन वहां भी स्थिति नहीं सुधरी तो घायल जवान को रायपुर शिफ्ट कर दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को डीआरजी जवानों की टीम बीजापुर की टीम जांगला व नैमेड थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव कैका, दुरधा व मोसला की तरफ नक्सल विरोधी अभियान पर निकली हुई थी। सर्चिंग से वापसी के दौरान दोपहर एक बजे के करीब दुरधा के जंगल में आईईडी ब्लास्ट होने से आरक्षक सन्नू हेमला 45 वर्ष इसकी चपेट में आकर घायल हो गया।
सुबह एसआईसीयू में भर्ती
घायल जवान सन्नू हेमला को बेहतर इलाज के लिए बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से जवान की हालत को देखते हुए उसे मेकाज रेफर कर दिया गया। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे जगदलपुर लाया गया, जहां से जवान को बेहतर उपचार के लिए एसआईसीयू में भर्ती किया गया। शनिवार की सुबह 8.49 बजे उसे मेकाज से एंबुलेंस के माध्यम से उसे एयर पोर्ट ले जाया गया।