गौ माता को राष्ट्रमाता किया जाए घोषित- शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज
शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाना चाहिए ताकि गौ वध बंद हो।

रायपुर, जनजागरुकता। रविवार को राजधानी रायपुर में राजिम कुम्भ कल्प महोत्सव में शामिल होने के लिए द्वारका के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज पहुंचे। रायपुर पहुँचने के दौरान उन्होंने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात की। इस दौरान शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाना चाहिए ताकि गौ वध बंद हो। नॉर्थ ईस्ट में गौ हत्या कैसे रोकेंगे इस पर स्वामी जी ने कहा कि इसे रोकना शासन प्रशसन का काम है हमारा नहीं हम धर्म गुरु हैं।
छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर कानून की तैयारी पर कहा कि पूरे देश में धर्मांतरण हो रहा है, अगर कानून लाया जा रहा है तो प्रशंसा के योग्य है साथ ही महाराज ने संदेशखाली कि घटना पर आपत्ति जताते हुए कहा कि, ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए।