नए फ्लेवर, नई चुनौतियां बनाती है Bigg Boss को दिलचस्प.. इस बार क्या..

दावा है कि कंगना रनौत के शो ‘लॉकअप’ के विनर मुनव्वर फारूकी बिग बॉस में एंट्री करने को तैयार है।

नए फ्लेवर, नई चुनौतियां बनाती है Bigg Boss को दिलचस्प.. इस बार क्या..

जनजागरुकता, इंटरटेनमेंट डेस्क। ‘बिग बॉस’ का हर साल अपने नए फ्लेवर और ट्विस्ट के साथ आता है। इसी के चलते शो में कंटेस्टेंट्स के लिए नई-नई चुनौती आती है और Bigg Boss को दिलचस्प बनाती है। टीवी फॉर्मेट वाला ‘Bigg Boss’ का 17वां सीजन जल्द शुरू होने वाला है। 

हाल ही में ‘बिग बॉस ओटीटी’ का समापन हुआ है। बिग बॉस का 17वां सीजन 15 अक्टूबर से शुरू होना है। अभी सभी कंटेस्टेंट की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन कुछ के नाम सामने आ रहे हैं। कुछ दिन पहले ही Bigg Boss प्रोमो सामने आया था। इसमें सलमान खान भी नजर आए थे। 

अब Bigg Boss के दर्शकों को टीवी फॉर्मेट का इंतजार है। दावा किया किया जा रहा है कि कंगना रनौत के शो ‘लॉकअप’ के विनर मुनव्वर फारूकी बिग बॉस में एंट्री करने को रेडी है। फारुकी शो में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि मुनावर शो में हिस्सा लेने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है।

सलमान 3 रूपों में दिखाई दिए थे

‘बिग बॉस 17‘ के प्रोमो में सलमान खान 3 अलग-अलग रूपों में दिखाई दिए थे। प्रोमो वीडियो में सलमान खान इस सीजन में होने वाले बदलाव के बारे में बताते दिखे थे। ‘बिग बॉस’ का हर साल अपने नए फ्लेवर और ट्विस्ट के साथ आता है। प्रोमो में सलमान खान बताते हैं कि आने वाला सीजन काफी धमाकेदार रहने वाला है। इस बार यह बात तो तय है कि Bigg Boss कंटेस्टेंट को कई नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

janjaagrukta.com