PM Modi की दिल्ली में होने वाली रैली रद्द..

दरअसल प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और भारत के 14वें प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात नई दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन पर सरकार ने सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है, जो 1 जनवरी 2025 तक जारी रहेगा। इसी कारण कई सरकारी कार्यक्रमों को पुनः निर्धारित किया जा रहा है।

PM Modi की दिल्ली में होने वाली रैली रद्द..
PM Modi's rally in Delhi canceled

जनजागरुकता डेस्क। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (PM Manmohan Singh) के सम्मान में घोषित राष्ट्रीय शोक के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की 29 दिसंबर को दिल्ली के रोहिणी में होने वाली परिवर्तन यात्रा को रद्द कर दिया गया है। दरअसल प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और भारत के 14वें प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात नई दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन पर सरकार ने सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है, जो 1 जनवरी 2025 तक जारी रहेगा। इसी कारण कई सरकारी कार्यक्रमों को पुनः निर्धारित किया जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी ने 29 दिसंबर को प्रस्तावित प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की रोहिणी रैली को भी टालते हुए अब इसे 5 जनवरी 2025 को आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह रैली दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान का हिस्सा थी।

भाजपा के सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी इस रैली में दिल्ली के लिए कई अहम घोषणाएं कर सकते थे। इसके अलावा, 3 जनवरी को भी एक अन्य बड़ी रैली निर्धारित है। माना जा रहा है कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बीजेपी राजधानी के नागरिकों के लिए बड़े ऐलान कर सकती है।

janjaagrukta.com