गायक पंकज उधास का निधन, सिंगर ने 72 साल की उम्र में ली आखिरी सांस..
पंकज उधास की बेटी नायाब उधास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर मशहूर गजल गायक के निधन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंकज उधास लंबे समय से बीमार थे।

जनजागरुकता, मनोरंजन डेस्क। सोमवार को बॉलीवुड के लेजेंडरी प्लेबैक सिंगर और गजल गायक पंकज उधास का निधन हो गया है। सिंगर ने 72 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। पंकज उधास की बेटी नायाब उधास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर मशहूर गजल गायक के निधन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंकज उधास लंबे समय से बीमार थे।
पंकज उधास को ‘नाम’ फिल्म के उनके गाने ‘चिट्ठी आई है…’ से काफी ख्याति मिली है। उनके कई गाने लोगों की जुबान पर हमेशा रहते हैं।
बेटी ने किया पोस्ट
पोस्ट पर लिखा है कि, 'बहुत भारी मन से, हमें आपको यह सूचित करते हुए दुख हो रहा है कि लंबी बीमारी के कारण 26 फरवरी 2024 को पद्मश्री पंकज उधास का दुखद निधन हो गया।' इस दुखद खबर के बाद हर कोई सिंगर को सोशल मीडिया पर आखिरी श्रद्धांजलि दे रहा है। कहा जा रहा है कि, पंकज उधास काफी लंबे समय से एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके यू सबको छोड़ जाने की खबर ने हर किसी को गम और शोक में डूबा दिया है।
View this post on Instagram
पद्मश्री से सम्मानित पंकज उधास के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौर गई है। सिंगर अनूप जलोटा ने कहा कि पंकज उधास के निधन से बहुत दुख पहुंचा है।
वहीं, सिंगर सोनू निगम ने Instagram पोस्ट में कहा, ‘मेरे बचपन का सबसे अहम हिस्सा आज खो गया है। पंकज उधास जी, मैं आपको हमेशा याद करूंगा। यह जानकर मेरा दिल रोता है कि आप नहीं रहे, शांति’। वहीं, उदित नारायण ने दुख जताते हुए कहा कि हमने बहुत महत्वपूर्ण सितारे को खो दिया।