Weather : उत्तरी ठंडी हवाओं का असर, तापमान में गिरावट, बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के उत्तरी भाग में अगले 72 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है।

Weather : उत्तरी ठंडी हवाओं का असर, तापमान में गिरावट, बारिश की संभावना

रायपुर, जनजागरुकता। छत्तीसगढ़ में अब ठंडी हवाओं का आगमन हो गया है। मौसम के तापमान में गिरावट की वजह से एक बार फिर ठंड में भी बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से बदल छाए हुए हैं। वहीं बीते दिनों गुरुवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के उत्तरी भाग में अगले 72 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि प्रदेश में आज शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। ठंड हवाओं का आगमन और बादल छाए रहने की वजह से प्रदेश के एक-दो जगहों पर बारिश होने की भी आशंका है।

janjaagrukta.com