ACB का बड़ा एक्शन: अब तक कितने अधिकारी-कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़े गए? विधानसभा में पेश हुई पूरी रिपोर्ट

विधानसभा में जब विक्रम मंडावी और शेषराज हरवंश ने भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में कार्रवाई की जानकारी मांगी तो मुख्यमंत्री ने ACB और EOW द्वारा की गई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी साझा की।

छत्तीसगढ़, जनजागरुकता। प्रदेश में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) इन दिनों लगातार सक्रिय हैं। लगातार छापेमारी की कार्रवाई जारी है और रिश्वतखोरी में लिप्त अधिकारी-कर्मचारी ACB के शिकंजे में आ रहे हैं।

विधानसभा में जब विक्रम मंडावी और शेषराज हरवंश ने भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में कार्रवाई की जानकारी मांगी तो मुख्यमंत्री ने ACB और EOW द्वारा की गई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी साझा की।

जनवरी 2024 से फरवरी 2025 तक दर्ज हुए मामले

मुख्यमंत्री ने बताया कि जनवरी 2024 से 10 फरवरी 2025 तक आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) में वित्तीय लेनदेन से जुड़े 72 मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा, ऑकिता पाणीग्रही (सहायक प्रबंधक, इंडियन ओवरसीज बैंक, राजिम) और अन्य के खिलाफ आर्थिक अपराध का एक अलग मामला भी दर्ज हुआ।

ACB द्वारा की गई कार्रवाई का ब्योरा

मुख्यमंत्री के अनुसार, ACB ने रिश्वत से जुड़े मामलों में अब तक कुल 78 अधिकारी/कर्मचारी और अन्य 36 व्यक्तियों को पकड़ा है। इस दौरान 71 अपराध दर्ज किए गए।

कितनी रिश्वत की राशि जब्त हुई?

ACB ने इस अभियान के दौरान कुल ₹32,14,380/- (बत्तीस लाख चौदह हजार तीन सौ अस्सी रुपये) की राशि जब्त की है।

यह कार्रवाई प्रदेश में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की दिशा में एक सख्त कदम माना जा रहा है।janjaagrukta.com