Assembly : पेड़ों की कटाई को लेकर विपक्ष का स्थगन प्रस्ताव, सदन में जमकर नारेबाजी
विपक्ष के स्थगन प्रस्ताव को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने स्थगन प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। इससे नाराज विपक्षी सदस्यों ने सदन में नारेबाजी की।

रायपुर, जनजागरुकता। छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। सदन में तेलीबांधा डिवाइडर निर्माण और हसदेव अरण्य पर जमकर हंगामा हुआ। बता दें, छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन हसदेव अरण्य का मुद्दा गूंजा। विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव देकर हसदेव अरण्य मुद्दे पर चर्चा की मांग की। विपक्ष के स्थगन प्रस्ताव को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने स्थगन प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। इससे नाराज विपक्षी सदस्यों ने सदन में नारेबाजी की।
सदन में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास ने बताया कि 26 जुलाई 2022 को हसदेव क्षेत्र में सभी कोल ब्लॉक रद्द करने का संकल्प पारित किया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि वन विभाग ने मुख्यमंत्री बनने से पहले हसदेव में 15 हजार 307 पेड़ों को काटने की अनुमति दे दी थी। विधानसभा ने अशासकीय संकल्प को पारित किया और केंद्र सरकार को भी पत्र प्रेषित किया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यह गंभीर समस्या है, हसदेव खत्म होने से बांगो बांध भी खत्म हो जाएगा, और वन समाप्त हो जाएगा।