IND vs NZ: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराया 44 रनों से, वरुण चक्रवर्ती ने दिया विकेट पर झटका..

भारत का पहले सेमीफाइनल में दुबई में 4 मार्च को ऑस्ट्रेलिया से सामना होगा। न्यूजीलैंड का दूसरे सेमीफाइनल में 5 मार्च को कराची में साउथ अफ्रीका से सामना होगा।

IND vs NZ: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराया 44 रनों से, वरुण चक्रवर्ती ने दिया विकेट पर झटका..
IND vs NZ: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराया 44 रनों से, वरुण चक्रवर्ती ने दिया विकेट पर झटका..

खेल जगत,जनजागरुकता डेस्क। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अंतिम लीग मैच में दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रन से हरा दिया। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी। भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 249 रन बनाए। न्यूजीलैंड की टीम 45.3 ओवर में 205 रन पर आउट हो गई। वरुण चक्रवर्ती मैच के हीरो रहे। उन्होंने 5 विकेट लिए। भारत का पहले सेमीफाइनल में दुबई में 4 मार्च को ऑस्ट्रेलिया से सामना होगा। न्यूजीलैंड का दूसरे सेमीफाइनल में 5 मार्च को कराची में साउथ अफ्रीका से सामना होगा।

बता दे, रविवार को भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से हरा दिया। इस तरह भारतीय टीम ने बांग्लादेश और पाकिस्तान के बाद न्यूजीलैंड को हराकर जीत की हैट्रिक पूरी की। भारतीय टीम की जीत के हीरो स्पिनर वरुण चक्रवर्ती रहे। वरुण चक्रवर्ती ने 10 ओवर में 42 रन देकर 5 बल्लेबाजों को आउट किया। अब न्यूजीलैंड के खिलाड़ी मैट हैनरी ने स्वीकार किया कि कीवी टीम की हार में वरुण चक्रवर्ती की घातक गेंदबाजी का बड़ा हाथ रहा। मैट हैनरी ने कहा कि वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने गेंद को दोनों तरफ टर्न कराया और वह लगातार अच्छी गेंदबाजी करते रहे। इस तरह हमारी टीम दबाव में बनी रही। janjaagrukta.com