कमलचंद भंजदेव के काफिले की गाड़ी से हुआ हादसा, कई लोग घायल, तीन की हालत नाजुक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टाटा एस वाहन में सवार ग्रामीण रामधुनी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान कमलचंद भंजदेव की फॉलो कार से टक्कर हो गई, जिससे टाटा एस वाहन असंतुलित होकर पलट गया और पास के खेत में जा गिरा।

कमलचंद भंजदेव के काफिले की गाड़ी से हुआ हादसा, कई लोग घायल, तीन की हालत नाजुक
कमलचंद भंजदेव के काफिले की गाड़ी से हुआ हादसा, कई लोग घायल, तीन की हालत नाजुक

धमतरी, जनजागरुकता। धमतरी जिले से एक गंभीर सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। भाजपा नेता और बस्तर राजपरिवार के राजा कमलचंद भंजदेव के काफिले में शामिल फॉलो कार ने एक अन्य वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टाटा एस वाहन में सवार ग्रामीण रामधुनी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान कमलचंद भंजदेव की फॉलो कार से टक्कर हो गई, जिससे टाटा एस वाहन असंतुलित होकर पलट गया और पास के खेत में जा गिरा।

हादसे के समय वाहन में करीब 12 लोग सवार थे। टक्कर की वजह से सभी यात्री घायल हो गए, जिनमें से तीन लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, सभी यात्री बालोद के पेरपार गांव से रायपुर के धरमपुरा में आयोजित रामधुनी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान यह दुर्घटना घटित हुई। बताया जा रहा है कि टक्कर कमलचंद भंजदेव के काफिले की फॉलो कार से हुई थी।janjaagrukta.com